हिंसक झड़प में पांच घायल

Updated at : 11 Dec 2013 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसक झड़प में पांच घायल

मोतिहारीः छतौनी के मठिया मुहल्ला में मंगलवार को जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों गुट एक दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में बयान दर्ज कराया है. एक गुट के […]

विज्ञापन

मोतिहारीः छतौनी के मठिया मुहल्ला में मंगलवार को जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों गुट एक दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में बयान दर्ज कराया है. एक गुट के शांतनू वर्मा ने नगर पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मंगलवार को धनंजय कुमार, कुंदन कुमार, रामचंद्र राय व बालेश्वर प्रसाद सहित 10-12 अज्ञात लोग अवैध हथियार के बल पर उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे.

इसकी सूचना पर चाचा आदित्यनाथ सिंहा के साथ अपने जमीन पर गये और पूछताछ की तो उक्त सभी ने मारपीट करते हुए गोली चला दी. जिसमें दोनों घायल हो गये. वहीं दूसरे गुट के धनंजय कुमार ने पुलिस बयान देकर कहा है कि मठिया मुहल्ला में श्रीप्रकाश तेजस्वी से आठ धुर जमीन उन्होंने रजिस्ट्री करायी थी. मंगलवार को अपनी जमीन पर ओमप्रकाश कुमार व बालेश्वर प्रसाद के साथ खड़ा था. इसी बीच शांतनु व आदित्यनाथ अवैध हथियार लेकर पहुंचे और गोली चला दी. नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामति ने बताया कि कार्रवाई के लिए दोनों गुटों का बयान छतौनी थाना को भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन