बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, बच्चे के साथ एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पकड़ीदयाल (मोतिहारी) : पुलिस ने जिले में फैले बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के एक सदस्य शिकारगंज थाने के हराज गांव निवासी मुन्ना साह को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी किये गये तीन वर्षीय बालक नीरज कुमार को बरामद कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस […]
विज्ञापन
पकड़ीदयाल (मोतिहारी) : पुलिस ने जिले में फैले बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के एक सदस्य शिकारगंज थाने के हराज गांव निवासी मुन्ना साह को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी किये गये तीन वर्षीय बालक नीरज कुमार को बरामद कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोविंदगंज थाना के नवादा की रहनेवाली सोनी देवी को उसकी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर गिरोह के चोर उसे पकड़ीदयाल ले आये. सोनी देवी के साथ उसका बच्चा नीरज भी था. पकड़ीदयाल अस्पताल के पीछे गिरोह के सदस्यों ने सोनी को पेप्सी में नशा पिलाकर बेहोश कर दिया और बच्चा लेकर गायब हो गये. होश में आने के बाद सोनी सिसहनी की आशा कर्मी करुणा देवी के साथ उसके घर चली गयी.
बाद में पकड़ीदयाल थाने में बच्चा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी. उसने मुन्ना साह व रूना देवी पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया. पुलिस छानबीन में पता चला कि गिरोह में इन दोनों के अलावा गोविंदगंज थाना के राकेश पटेल, शांति देवी, विरेंद्र महतो, चकिया थाने की उर्मिला देवी, ढाका की वीणा देवी व राजेश सिंह शामिल हैं.
बताया जाता है कि गिरोह के सदस्यों ने नीरज को 50 हजार रुपये में पताही थाना के महमदा गांव निवासी शंभू सिंह को बेच दिया था. शंभू सिंह बच्चा को लेकर दिल्ली चला गया. पुलिस की लगातार छापेमारी
बच्चा चोर गिरोह
व दबिश के कारण शंभू सिंह नीरज को लेकर पकड़ीदयाल थाने आया, तब जाकर गिरोह का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पूरी तसवीर साफ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










