नये साल से नहीं होगी िबजली की किल्लत

Updated at : 30 Dec 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल से नहीं होगी िबजली की किल्लत

नये वर्ष में चालू होगा बेलीसराय बिजली उपकेंद्र सदर अस्पताल, स्टेशन और गायत्री मंदिर नाम से बनेगा फीडर अनवरत बिजली आपूर्ति की है योजना सीधे उपकेंद्र से अस्पताल को मिलेगी बिजली मजूरहा उपकेंद्र से जुड़ा है अभी शांतिपुरी फीडर मोतिहारी : बगैर किसी बाधा के शहर में बिजली की अनवरत आपूर्ति के लिए बेलीसराय निर्माणाधीन […]

विज्ञापन

नये वर्ष में चालू होगा बेलीसराय बिजली उपकेंद्र

सदर अस्पताल, स्टेशन और गायत्री मंदिर नाम से बनेगा फीडर
अनवरत बिजली आपूर्ति की है योजना
सीधे उपकेंद्र से अस्पताल को मिलेगी बिजली
मजूरहा उपकेंद्र से जुड़ा है अभी शांतिपुरी फीडर
मोतिहारी : बगैर किसी बाधा के शहर में बिजली की अनवरत आपूर्ति के लिए बेलीसराय निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र को नये वर्ष के प्रथम या दूसरे सप्ताह में चालू कर दिया जायेगा.
उपकेंद्र चालू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. सिर्फ पांच पोल के आर डबल्यू का कार्य शेष है. इधर शांतिपुरी फीडर को मजूरहां उपकेंद्र से अलग कर बेलीसराय उपकेंद्र से जोड़ा जायेगा. और शांतिपुरी फीडर को तत्काल तीन फीडरों में विभक्त कर आपूर्ति शुरू की जायेगी. ताकि मामूली खराबी के कारण सभी फीडर बंद न हो.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेलीसराय उपकेंद्र में पांच पोल आर डबल्यू कार्य के लिए वरीय अधिकारियों से मिल कर समस्या का समाधान कर लिया जायेगा. शहर में छतौनी के बाद यह दूसरा उप केंद्र होगा. आवश्यकता हुई तो सीधे उपकेंद्र से जोड़ा जायेगा सदर अस्पताल.
शांतिपुरी फीडर में बनेंगे तीन फीडर
वर्तमान में शांतिपुरी फीडर में स्टेशन, सदर-अस्पताल, श्रीकृष्णनगर, बेलबनवा, गायत्रीनगर, शांतिपुरी, बेलीसराय, अगरवा आदि मोहल्ले हैं. यह शहर का सबसे बड़ा फीडर माना जाता है. बेलीसराय उपकेंद्र चालू होने के बाद सदर-अस्पताल, गायत्री मंदिर, स्टेशन रोड नाम से तीन फीडर बनेंगे. इसकी पुष्टि सहायक अभियंता वसीम रजा ने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन