फर्जी चेक से पीएचसी का 2.79 लाख उड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी के बैंक एकाउंट से लाखों रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. यह पैसा जेबीएसवाइ का है, जिसे बैंक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जारी चेक के माध्यम से दूसरे के खाता में ट्रांसफर किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एसके झा के पास जब मामला आया […]
विज्ञापन
मोतिहारी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी के बैंक एकाउंट से लाखों रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. यह पैसा जेबीएसवाइ का है, जिसे बैंक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जारी चेक के माध्यम से दूसरे के खाता में ट्रांसफर किया गया है.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एसके झा के पास जब मामला आया तो उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस को बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खाता मेहसी पंजाब नेशनल बैंक में है.
उस खाता से फर्जी चेक पर जाली हस्ताक्षर कर जेबीएसवाइ योजना का दो लाख 79 हजार रुपये दूसरे के खाता में ट्रांसफर कराया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.पुलिस का कहना है कि यह घटना साइबर क्राइम से जुड़ा है. जांच में बात सामने आयी है कि पैसा ट्रांसफर करने में जिस चेका का इस्तेमाल किया गया है, वह चेक फर्जी है, क्योंकि पीएचसी के जिस चेक नंबर से दूसरे खाता में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उस नंबर का चेक पीएचसी में उपलब्ध है.
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में बैंक कर्मियों से पूछताछ की गयी है. उनका कहना है कि एक ही नंबर का दो-दो चेक बुक बैंक जारी नहीं करता है. ऐसे में जिस चेक का इस्तेमाल पैसा ट्रांसफर करने में किया गया है, वह चेक जाली है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएचसी के जेबीएसवाइ योजना का दो लाख 79 हजार रुपये पटना के मसौढी पंजाब नेशनल बैंक में राजकुमार नामक युवक के खाता में ट्रांसफर किया गया है. उसके खाता से एटीएम के माध्यम से 50 हजार रुपये की निकासी भी कर ली गयी है.
उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों के माध्यम से पटना मसौढी के पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों से सम्पर्क कर राजकुमार के खाता को फिलहाल फर्जी करा दिया गया है. राजकुमार मसौढी का ही रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










