सरकारी भूमि से खत्म की जाएगी किरायेदारी व्यवस्था
Updated at : 28 Dec 2015 3:01 AM (IST)
विज्ञापन

खास महाल व अन्य भूमि पर है 100 से अधिक दुकान गांजा चौक, गुदरी, हेनरी बाजार व पुस्तकालय के पास जमीन अपर समाहर्ता ने दिया चौकवार सूची बनाने का निर्देश अधिकांश लोगों के पास है कागजात का आभाव नये सिरे से सर्वे की सूचना से लोगांे मे हड़कंप मोतिहारी : शहर के विभिन्न चौक -चौराहों […]
विज्ञापन
खास महाल व अन्य भूमि पर है 100 से अधिक दुकान
गांजा चौक, गुदरी, हेनरी बाजार व पुस्तकालय के पास जमीन
अपर समाहर्ता ने दिया चौकवार सूची बनाने का निर्देश
अधिकांश लोगों के पास है कागजात का आभाव
नये सिरे से सर्वे की सूचना से लोगांे मे हड़कंप
मोतिहारी : शहर के विभिन्न चौक -चौराहों पर स्थित सरकारी भूमि पर अवैध ढ़ंग से आवासीय मकान व दुकान बनाकर व्यवसाय करनेवालों पर विभाग कारवाई की तैयारी में है. पूर्व में हुए संयुक्त सर्वे में बदलाव कराते हुए चौक(स्थानवार) सर्वे का निर्देश अंचलाधिकारी मोतिहारी को दिया गया है.
चिह्नित स्थान है मोतिहारी शहर का गांजा चौक, नवयुवक पुस्तकालय के पास, गुदरी बाजार, हेनरी बाजार आदि. अपर समाहर्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नयी नीति के तहत किरायेदार की प्रथा समाप्त कर दी जायेगी. अब कोई किरायेदार नहीं रहेगा.
सरकारी भूमि पर विभागीय स्तर पर नये सिरे से सर्वे कराये जाने की सूचनाा से अवैध ढ़ंग से कब्जा कर दुकान व मकान बनाने वालों में हड़कंप है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांधी चौक से सटे व नवयुवक पुस्तकालय के पास स्थित खास महाल की जमीन है, जिसका खेसरा नंबर 2760 व 2756 है. कुल रकबा 10.5 डी. है? उक्त भूमि पर करीब 18-20 लोगों का कब्जा है, जिसमें एक या दो व्यक्ति को लीज मिलने की बात सामने आ रही है.
गांजा गद्दी चौक पर आवासीय मकान भी: शहर के मेन रोड स्थित गांजा गद्दी चौक के पास खास महाल की भूमि है, जिसका रकबा 0..8 एकड़ है. इस पर करीब आधे दर्जन दुकान के अलावे एक आवासीय मकान भी है. यहां विभाग की माने तो एक दुकानदार को लीज प्राप्त है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावे महिला कॉलेज, मीनाबाजार, गांधी नगर आदि क्षेत्र में बेतिया राज की भूमि पर मकान व दो सौ से अधिक दुकानें है, जिसकी लीज आदि की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




