सोना का लोटा जांच में निकला तांबा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव में 25 दिसंबर को ब्रह्मस्थान में रोड भरने के लिए रंजन सिंह के खेत से मिट्टी काटने के क्रम में धातु का बना लोटा मिला. लोटा सोने का होने का मामला प्रखंड भर में फैल गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमा उद्देश्य पासवान ने जहां मिट्टी […]
विज्ञापन
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव में 25 दिसंबर को ब्रह्मस्थान में रोड भरने के लिए रंजन सिंह के खेत से मिट्टी काटने के क्रम में धातु का बना लोटा मिला. लोटा सोने का होने का मामला प्रखंड भर में फैल गयी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमा उद्देश्य पासवान ने जहां मिट्टी काट रहा था . वहीं से लोटा मिला सभी मजदूरों ने चुपचाप उस लोटे को छुपा दिया. इसकी सूचना उक्त गांव के रंजन सिंह को मिली तो उन्होंने मजदूरों को पकड़कर शनिवार की शाम अपने घर लाने और पूछताछ करने लगे. उसके बाद लोटे को फोड़कर आपस में बांट लिये,
बाकी और मजदूर रामजन्म महतो, रंजीत पासवान, रामनाथ पासवान को नहीं मिलने के कारण आपस में मारपीट होने लगे, जिसकी सूचना रविवार की सुबह पुलिस को मिली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इस मामले में राम उद्देश्य पासवान के घर से मिले लोटे का कुछ हिस्सा बरामद किया.
इस बाबत थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि इस लोटे के हिस्से को जांच कराया गया है जांच के बाद यह पता चला कि यह लोआ सोने का नही पीतल का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










