ट्रक-टेंपो में टक्कर, एक महिला समेत दो की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
केसरिया (पू. चंपारण) : केसरिया-साहेबगंज मार्ग पर मुखिया के लाइन होटल के समीप टेंपो व 407 ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं सात लोग घायल हो गये, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की है. टेंपो चालक […]
विज्ञापन
केसरिया (पू. चंपारण) : केसरिया-साहेबगंज मार्ग पर मुखिया के लाइन होटल के समीप टेंपो व 407 ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी.
वहीं सात लोग घायल हो गये, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की है. टेंपो चालक अजय दास व यात्री सुनीता देवी (40) की मौत हो गयी है. सुनीता देवी नवीन नगर हुसैनी डुमरिया घाट की रहनेवाली थी. वहींं, चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया. बाद में उन्हें मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया गया.
ट्रक व टेंपो में
घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थानाध्यक्ष अवधेश झा, डुमरियाघाट थानाध्यक्ष मििथलेश पांडेय, चिकित्सा प्रभारी डाॅ परमेश्वर ओझा, चिकित्सक डाॅ राजन कुमार, डाॅ अरुण दूबे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायलों के इलाज में मदद की. घटना के बाद 407 गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा.
वहीं पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने ले आयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे. थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि ट्रक व टेंंपो दोनों क्षतिग्रस्त हैं, उसे जब्त कर लिया गया है. फरार ट्रक चालक की खोज की जा रही है.
यह हुए घायल
घायलों में हुसैनी निवासी सीमा मिश्रा, सुनीता मिश्रा, रंभा मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, लक्ष्मीनारायण यादव व जगीराहा निवासी जगतलाल साह शामिल हैं. इनमें पांच वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है. सभी लोग एक टेंपो में सवार होकर केसरिया की ओर आ रहे थे. वहीं बीआर 05 बी 6818 नंबर की 407 गाड़ी केसरिया से पटना की ओर जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










