शिक्षक हत्याकांंड में मिला अहम सुराग, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 24 Dec 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक हत्याकांंड में मिला अहम सुराग, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी : नगर थाना के अगरवा मुहल्ले में शिक्षक गंगा मिश्र की सोये अवस्था में गला रेत हत्या मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे है़ फॉरेसिंक टीम बुधवार को दूसरे दिन भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की़ मामले में पुलिस ने मृतक की मां, भाई, पुत्र व स्कूल के शिक्षक तथा मोहल्ले […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर थाना के अगरवा मुहल्ले में शिक्षक गंगा मिश्र की सोये अवस्था में गला रेत हत्या मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे है़

फॉरेसिंक टीम बुधवार को दूसरे दिन भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की़ मामले में पुलिस ने मृतक की मां, भाई, पुत्र व स्कूल के शिक्षक तथा मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली और आधुनिक तरीके से जांच आरंभ कर दी है़
सूत्रों पर विश्वास करे तो हत्या के पीछे किसी करीबी का ही नाम आ रहा है जो अभी मोहल्लेवासियों व पुलिस की नजर से ओझल चल रहा है़ इधर पुलिस सूत्रों ने अनुसंधान प्रभावित होने के कारण कुछ भी बताने से अभी परहेज कर रही है़ बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है कि घटना के समय या पूर्व में किसका और कहां से फोन आया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन