ऐतिहासिक होगी स्वाभिमान रैली

Updated at : 20 Aug 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगी स्वाभिमान रैली

मोतिहारी : स्वाभिमान रैली की तैयारियों के मद्देनजर महागंठबंधन के दलों की एक संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय प्रजापति आश्रम बंजरिया पंडाल में हुई़ अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने की़ बैठक को विधायक लक्ष्मीनारायण यादव, शिवजी राय, श्याम बिहारी, मीना द्विवेदी, विधान पार्षद सतीश कुमार, पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र, […]

विज्ञापन
मोतिहारी : स्वाभिमान रैली की तैयारियों के मद्देनजर महागंठबंधन के दलों की एक संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय प्रजापति आश्रम बंजरिया पंडाल में हुई़ अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने की़
बैठक को विधायक लक्ष्मीनारायण यादव, शिवजी राय, श्याम बिहारी, मीना द्विवेदी, विधान पार्षद सतीश कुमार, पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र, मोहमद ओबैदुल्लाह, हरिशंकर प्रसाद यादव, सहदेव पासवान, जिप अध्यक्ष मंजू देवी, जिप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सहनी, मिथलेश सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष फैसल रहमान, कैप्टन अब्दुल हमीद, डा मोहमद नसीमुल हक, विशाल कुमार शाह, अमरेंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, अनवर आलम अंसारी, बबन पांडेय, तनवीर खां, जगजीवन पासवान, ओसैदुर्रहमान खां, महमद अजिमुद्दीन, दीपक पटेल, विनय सिंह, विपिन पटेल, अक्षय सिंह, मुनमुन जायसवाल, मोहम्मद कलाम, डा अंजुम परवेज, अविनाश कुमार, डा ईशा रमेश, अफ रोज आलम समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया़
विशेष पैकेज चुनावी स्टंट : डॉ शमीम
मोतिहारी : बिहार प्रदेश राजद के महासचिव डा. शमीम अहमद ने विशेष पैकेज को चुनावी स्टंट करार देते हुए कहा है कि महागठबंधन के द्वारा पटना में आयोजित स्वाभिमान रैली अब तक की हुई रैली से ज्यादा भीड़ वाली साबित होगी .
रैली तीन अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गयी है. उन्होंने रैली के लिए संपर्क अभियान के बाद कहा कि विशेष पैकेज में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए पूर्व में आवंटित पैसे में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है .
यह सब भाजपा वालों का झांसा है जिसके बहकावे में बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में नहीं आने वाली है .क्योंकि लोकसभा चुनाव में झांसा में आकर वह खुद को ठगा अनुभव कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन