सदर अस्पताल में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
Updated at : 14 Aug 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मोतिहारी सदर अस्पताल में अचानक शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से मरीजों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया़ इस दौरान लगी आग से सदर अस्पताल के लगभग 50 हजार रुपये की परिसंपत्ति जल कर नष्ट हो गयी़ हालांकि सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया, […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मोतिहारी सदर अस्पताल में अचानक शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से मरीजों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया़ इस दौरान लगी आग से सदर अस्पताल के लगभग 50 हजार रुपये की परिसंपत्ति जल कर नष्ट हो गयी़
हालांकि सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया, जिससे अधिक नुकसान नहीं हो पाया़ ओटी नंबर तीन एवं जांच घर से आवाज जोर से आने लगी़ देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी़ लोग इधर-उधर भागने लग़े लोगों ने आग की सूचना पर कैंपस से भागने लग़े धुआं से सारा सदर अस्पताल का कैंपस भर गया़
इस दौरान विद्युत विभाग के ग्रिड में फोन लगा कर लाइन काटने का आग्रह किया गया़ आग की लपटे को देख ओटी के कर्मचारी जितेंद्र मिश्र तथा जांच घर के आबादी अंसारी ने अग्निशामन का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया, बताया जाता है कि अगलगी से पांच मिनट पहले अफ साना खातून पति लालबाबू अंसारी हीरामणी घोड़ासहन का फैमिली प्लानिंग के तहत ऑपरेशन किया गया था़
– हादसा टला: घटना से 30 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी़ तब तक स्वास्थ्य कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देकर आग पर काबू पा लिया था़ अन्यथा एक बहुत बड़ा हादसे का लोगों को सामना करना पड़ता़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




