अधिकारी व कर्मी समय से जायें कार्यालय : डीएम

Updated at : 06 Aug 2015 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी व कर्मी समय से जायें कार्यालय : डीएम

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दबे कुचले व गरीबों के अधिकार की रक्षा करते हुए जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता है. उक्त बातें अपने योगदान के बाद प्रभात खबर से बातचीत के दौरान डीएम अनुपम कुमार ने मंगलवार की रात कही. कहा कि यहां खाद्यान्न यानी जविप्र योजना में गड़बड़ी की […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दबे कुचले व गरीबों के अधिकार की रक्षा करते हुए जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता है. उक्त बातें अपने योगदान के बाद प्रभात खबर से बातचीत के दौरान डीएम अनुपम कुमार ने मंगलवार की रात कही.
कहा कि यहां खाद्यान्न यानी जविप्र योजना में गड़बड़ी की पूर्व से शिकायत है जिसे दूर किया जायेगा . इस योजना को वाजिब व्यक्ति तक पहुंचाने में जो भी बाधक होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी . चाहे वे अधिकारी हो या कर्मी या प्रखंड स्तर पर सक्रिय दलाल. मोतिहारी से रक्सौल एनएच को प्राथमिकता के आधार पर कार्य शीघ्र पूरा कराने व बलआ आरओबी निर्माण कार्य में गति लाने के लिए कार्य एजेंसी से वार्ता कर आवश्यक कर्रवाई का निर्देश दिया है .
उन्होंने कहा कि कल्ेाक्टट्र के अधिकारी हों या कर्मी हों या प्रखंड अंचल, अनुमंडल या किसी कार्यालय अधिकारी व कर्मी के समय से कार्यालय आये और गांव से आनी वाले लोगों का कार्य प्राथमिकता से निपटाते हुए कार्यालय का कार्य करें. शिक्षक समय से विद्यालय जायें.
एमडीएम व आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सड़क निर्माण हो विकास के लिए संचालित अन्य योजनायें अधिकारी व अभियंता ईमानदारी से कार्य कर अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई तय है, उन्होंने स्वास्थ्य सेवा में सुधार के संकल्प को भी दुहराया और कहा कि सदर अस्पताल हो या अनुमंडल व प्रखंड स्तर का कोई अस्पताल सभी का औंचक जांच कर व्यवस्था में सुधार लायी जायेगी.
झील सौंदर्यीकरण व केन्द्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में भी साथ व परिणात्मक कार्रवाई की जायेगी. डीएम श्री कुमार ने लोगों से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन