मोतीझील में मोटरबोट का मजा
Updated at : 12 Jun 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

योजना . मिली हरी झंडी, झील का कराया जायेगा सौंदर्यीकरण मोतिहारी : शहर की हृदयस्थली के रूप में चर्चित मोतीझील में मोटरबोट का परिचालन होगा और झील पथ में चकाचौंध रौशनी रहेगी़ गायत्री मंदिर चौक से गांधी चौक (झील किनारे) तक वर्तमान कालीकरण पथ के दोनों ओर 20-20 फीट में मिट्टी भराई कर पेवर टाइल्स […]
विज्ञापन
योजना . मिली हरी झंडी, झील का कराया जायेगा सौंदर्यीकरण
मोतिहारी : शहर की हृदयस्थली के रूप में चर्चित मोतीझील में मोटरबोट का परिचालन होगा और झील पथ में चकाचौंध रौशनी रहेगी़ गायत्री मंदिर चौक से गांधी चौक (झील किनारे) तक वर्तमान कालीकरण पथ के दोनों ओर 20-20 फीट में मिट्टी भराई कर पेवर टाइल्स लगाये जायेंग़े
ताकि पैदल लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो़ पेवर टाइल्स पर मॉर्निग वॉक भी कर सकेंग़े निर्माण शुरू होने के पूर्व सड़क किनारे से अतिक्रमणकारियों को हटाया जायेगा़ मिट्टी भराई, रौशनी व पेवर टाइल्स लगाने पर खर्च होंगे डेढ़ करोड रुपय़े इसके अलावे दो करोड़ की लागत से विभिन्न घाटों के निर्माण और झील में मोटरबोट परिचालन की योजना है़ ये सभी कार्य डूडा योजना से संचालित किये जा रहे है़
पथ सौंदर्यीकरण व घाट निर्माण की योजना
झील पथ में दोनों ओर पेवर टाइल्स लगाने के साथ पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था होगी़ इसके अलावे रोइंग क्लब घाट में जेटी (मोटर तक जाने का मार्ग) का निर्माण किया जायेगा़ मोटरबोट का परिचालन निर्धारित शुल्क पर रोइंग क्लब घाट से ही होगा़ गायत्री मंदिर के पास स्थित घाट का सौंदर्यीकरण कर सदर प्रखंड के सामने झील में नये घाट का निर्माण होगा़ इसके अलावे कई अन्य कार्य है़ं
झील पुल की सात करोड़ की योजना
मोतीझील पुल धनुषाकार बनाने के सीएम के निर्देश के बाद पुल निर्माण निगम द्वारा करीब सात करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है़ स्वीकृति न मिलने से कार्य में विलंब हो रहा है़ सीएम नीतीश कुमार ने झील निरीक्षण के क्रम में पिछले वर्ष धनुषाकार पुल बनाने का निर्देश दिया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




