नप के कार्यपालक पदाधिकारी पर केस
Updated at : 09 Jun 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा सहित पांच कर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया गया है. केस नप के सफाई कर्मी अशर्फी राउत ने सोमवार को दर्ज कराया है. इसमें नप के स्थापना सहायक श्याम कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक संजीव कुमार, योजना सहायक युवराज बहादुर सिंह व कर […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा सहित पांच कर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया गया है. केस नप के सफाई कर्मी अशर्फी राउत ने सोमवार को दर्ज कराया है. इसमें नप के स्थापना सहायक श्याम कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक संजीव कुमार, योजना सहायक युवराज बहादुर सिंह व कर संग्राहक आदित्यनाथ गुप्ता को भी आरोपित बनाया गया है.
आरोप में अशर्फी ने कोर्ट को बताया है कि वह 20-25 वर्ष से नप में काम कर रहा है. 24 मई को स्थापना सहायक ने बताया कि साहब ने लक्ष्मण राउत व गणपत राउत के साथ मुङो बुलाया है. इओ के आवास पर पहुंचने पर साहब ने हम लोगों से एक-एक लाख रुपये की मांग की. उन्होंने बताया कि नप कर्मी विजय राउत ने हाइकोर्ट में केस किया है. उसका जवाब बनवाना है.
आप रुपये देंगे तो सब ठीक से निबट जायेगा, जब रुपये देने से इनकार किया, तो साहब ने नौकरी से हटा देने की धमकी दी. 28 मई को फिर नप में नियुक्ति संबंधी जवाब 24 घंटा के अंदर इओ ने मांगा. जब जवाब बना कर ले गये, तो अरोपित नप कर्मी ने जवाब नहीं लिया और कार्यालय से भगा दिया.
मुदई, मुदालह व गवाह नप कर्मी
नप इओ पर उनके ही कर्मचारी ने ही मुकदमा दायर किया है. इस मामले में मुदई, मुदालह से लेकर गवाह तक नप कर्मी ही हैं. गवाह में जिन लोगों का नाम दिया गया है, वे नप के स्थायी कर्मचारी बताये जाते हैं. इनमें जुलूम साह, लक्ष्मण राउत, गणपत राउत, हरेंद्र पटेल, संजय यादव व अभय कुमार चंद्र आदि शामिल हैं.
कोट–
मुकदमे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, जहां तक मुकदमे की बात है, तो वह पूरी तरह बकवास है. पर्सनल लाभ के लिए कुछ कर्मचारियों ने साजिश के तहत ऐसा किया है. जांच कर उनपर उचित कार्रवाई की जायेगी.
अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, नप इओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




