छेड़खानी करनेवालों को नर्तकी ने सिखाया सबक
Updated at : 09 Jun 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

चनपटिया(प चंपारण) : कैथवलिया चौक पर रविवार की शाम आर्केस्ट्रा के दौरान छेड़खानी करनेवाले चार मनचलों को नर्तकी ने सबक सिखाया. उसने चारों पर सब्जी काटनेवाले चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चारों मनचले जख्मी हो गये. मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस आरोपितों के बजाय नर्तकी को पकड़ कर थाने ले गयी, जहां […]
विज्ञापन
चनपटिया(प चंपारण) : कैथवलिया चौक पर रविवार की शाम आर्केस्ट्रा के दौरान छेड़खानी करनेवाले चार मनचलों को नर्तकी ने सबक सिखाया. उसने चारों पर सब्जी काटनेवाले चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चारों मनचले जख्मी हो गये. मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस आरोपितों के बजाय नर्तकी को पकड़ कर थाने ले गयी,
जहां दोनों पक्षों को बैठा कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया. इस मामले में जब थानाध्यक्ष से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, कैथवलिया चौक पर रविवार की शाम आर्केस्ट्रा चल रहा था. इस दौरान कुछ मनचलों ने नर्तकी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी.
इससे माहौल बिगड़ने लगा, तो नर्तकी के साथ आया संतोष पांडेय मनचलों से उलझ गया. इसी दौरान नर्तकी ने सब्जी काटनेवाले चाकू से मनचलों पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि इसमें संजय भगतन, मोहन साह, निजर्न महतोव एक अन्य जख्मी हो गये. इन लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया.इधर, मनचलों से भिड़नेवाले संतोष पांडेय ने कहा कि आर्केस्ट्रा में नाचनेवाली उसकी पत्नी है.
उसने कहा कि उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है. इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस जब नर्तकी को थाने ले जाने लगी, तो स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा, वो पुलिस का विरोध कर रहे थे. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
वहीं, सोमवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच में बात हुई, जिसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया. कहा गया कि स्थानीय गणमान्य लोगों की पहल पर मामला सुलझा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




