कॉन्ट्रैक्ट किलर कुणाल सिंह गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
कॉन्ट्रैक्ट किलर कुणाल सिंह गिरफ्तार

मोतिहारी : पीपरा के कुअंरपुर पंचायत के मुखिया पति रवींद्र ठाकुर की हत्या करने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर कुणाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी कुड़िया हॉल्ट के पास से हुई है़ उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई है़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत की राजनीति में आधिपत्य […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा के कुअंरपुर पंचायत के मुखिया पति रवींद्र ठाकुर की हत्या करने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर कुणाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी कुड़िया हॉल्ट के पास से हुई है़ उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई है़
एसपी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत की राजनीति में आधिपत्य जमाने के लिए रवींद्र ठाकुर की हत्या की गयी़ इस घटना में कुणाल, सुमन व सोनू के साथ कुड़िया गांव का पुष्कर भी शामिल था. तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ पूछताछ में कुणाल सिंह ने खुलासा किया है कि कुअंरपुर पंचायत से पिछले चुनाव में 23 वोट से हारे मुखिया प्रत्याशी पुत्र सुमन सिंह व उपमुखिया के पुत्र सोनू सिंह ने हत्या की साजिश रची थी़ इसके लिए दोनों चार महीने से प्लान कर रहे थ़े हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी तय की गयी थी. इसमें सिर्फ 25 हजार एडवांस दिया़ मुखिया पति को पहली गोली सुमन सिंह व दूसरी गोली कुणाल ने मारी थी़
छापेमारी में पीपराकोठी थानाध्यक्ष रणवीर झा, बंजरिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, रंगदारी सेल के मिथिलेश कुमार पांडेय सहित अन्य शामिल थ़े
पेशेवर अपराधी है कुणाल
कुड़िया गांव का रहनेवाला कुणाल सिंह पेशेवर अपराधी है़ उसके खिलाफ पीपरा थाना में कांड संख्या 131/09 व 132/09 दर्ज है़ दोनों मामलों में वह जेल भी जा चुका है़ वह फिलहाल हरपुर पंचायत के मुखिया पति पप्पू पांडेय के घर पर रहता था़
क्या है मामला
गत एक मई की रात शादी समारोह से लौट रहे कुअंरपुर पंचायत के मुखिया पति रवींद्र ठाकुर की हत्या कुड़िया गांव के समीप चिमनी के पास गोली मार कर दी गयी थी़ मृतक के पुत्र के बयान पर पड़ोसी पंचायत के मुखिया पति पप्पू पांडेय सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने पप्पू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन