डाक से भेजा जायेगा दो लाख का ड्राफ्ट

Updated at : 23 May 2015 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
डाक से भेजा जायेगा दो लाख का ड्राफ्ट

केंद्रीय मंत्री ने भूकंप में मरे लोगों के आश्रितों का बांटा दु:ख बंजरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण में भूकंप के दौरान मारे गये व्यक्तियों के आश्रितों से गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मिले. इस दौरान आश्रितों को साहस व धैर्य के साथ रहने का आश्वासन दिया. श्री यादव ने […]

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने भूकंप में मरे लोगों के आश्रितों का बांटा दु:ख
बंजरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण में भूकंप के दौरान मारे गये व्यक्तियों के आश्रितों से गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मिले. इस दौरान आश्रितों को साहस व धैर्य के साथ रहने का आश्वासन दिया.
श्री यादव ने आश्रितों से भारत सरकार द्वारा दिये गये चार लाख के चेक के बारे में पूछा व प्रधानमंत्री द्वारा बाद में दो लाख और देने की घोषणा के बारे में बताया.
उन्होंने कहा कि दो लाख रुपया का ड्राफ्ट डाक द्वारा आश्रितों को भेजा जायेगा. इस दौरान लखौरा में गोबरी मांझी, सिसवा पूर्वी में सिकिला देवी, सिसवनिया में दिलजान मियां से मिल कर उनके दु:खों को बांटने का प्रयास किया. दोस्तिया में गणोश सिंह के यहां नाश्ते के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी मदन प्रसाद की शिकायत मंत्री से की. आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी दाखिल-खारिज के लिए दो हजार रुपया मांगते हैं. मंत्री ने तत्काल मोतिहारी सीओ को बुला कर हिदायत दी कि ग्रामीणों का कार्य गांव में शिविर लगा कर करें व इसकी सूचना दें.
सिसवनिया में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा योजना सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया. सभी ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाने कहा. वही भ्रमण के दौरान केसरिया विधायक सचिंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, महामंत्री डा लालबाबू प्रसाद, गणोश सिंह, अरुण यादव, मोहिबुलहक, ललन चौधरी, मुखिया किशोरी साह, अरुण गुप्ता, सुरेश सहनी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन