विधिज्ञ संघ का चुनाव आज

Updated at : 15 May 2015 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
विधिज्ञ संघ का चुनाव आज

मोतिहारी : जिला विधिज्ञ संघ कार्यकारिणी सत्र 2015-17 का चुनाव शुक्रवार को होना है़ इसकी सारी तैयारी हो चुकी है़ चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्मित पंडाल व बूथों का जायजा मुख्य चुनाव पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, सहायक चुनाव पदाधिकारी अशोक दूबे, नरेंद्र मिश्र व रागीब आजम ने बताया कि विधि व्यवस्था पर […]

विज्ञापन
मोतिहारी : जिला विधिज्ञ संघ कार्यकारिणी सत्र 2015-17 का चुनाव शुक्रवार को होना है़ इसकी सारी तैयारी हो चुकी है़ चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्मित पंडाल व बूथों का जायजा मुख्य चुनाव पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, सहायक चुनाव पदाधिकारी अशोक दूबे, नरेंद्र मिश्र व रागीब आजम ने बताया कि विधि व्यवस्था पर नजर रखने के लिए आरक्षी अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है़
चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों बख्शे नहीं जायेंग़े उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ संघ के चुनाव को संपन्न कराने के लिए आठ बूथ बनाये गये है़
मतदाताओं की जांच हाजिरी मशीन पर होगी़ प्रत्येक मशीन पर दो-दो चुनाव पदाधिकारी, प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन चुनाव कर्मी, सात पर्यवेक्षक व सात चुनाव पदाधिकारी को सुरक्षित रखा गया है़ विदित हो कि संघ चुनाव में सोलह पदों का चुनाव होना है, जिसके लिए 57 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं
संघ सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद के एक, महासचिव के एक, कोषाध्यक्ष के एक, संयुक्त सचिव के तीन, सहायक सचिव के तीन तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर मतदान होना है़ चुनाव के बाद मतगणना की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन