बलुआ बाजार में मजदूर को चाकू मार 20 हजार व मोबाइल छीना
Updated at : 12 May 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बलुआ बाजार में रविवार की रात आत्मा राम को चाकू मार 20 हजार नकद व मोबाइल छिन लिया गया़ वह पकड़ीदयाल का रहने वाला है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ मामले में आत्मा राम ने नगर थाना में आवेदन देकर तुरकौलिया रघुनाथपुर के दया साह, मुन्ना साह, धुरी साह व […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बलुआ बाजार में रविवार की रात आत्मा राम को चाकू मार 20 हजार नकद व मोबाइल छिन लिया गया़ वह पकड़ीदयाल का रहने वाला है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
मामले में आत्मा राम ने नगर थाना में आवेदन देकर तुरकौलिया रघुनाथपुर के दया साह, मुन्ना साह, धुरी साह व लालबाबू साह को आरोपित किया है़
उसने पुलिस को बताया है कि उसके बहनोई गणोश राम ने 20 हजार रुपये घर पहुंचाने के लिए फोन कर राजाबाजार गोपालपुर बुलाया़ गणोश हलुवाई का काम करता है़ यहां आने के बाद आत्मा राम भी उसके साथ मजदूरी करने लगा़ रविवार को गणोश ने 20 हजार रुपये देकर आत्मा राम को घर जाने के लिए कहा़
वह पैसा लेकर बलुआ बाजार के पास पहुंचा ही था कि सभी आरोपियों ने घेर लिया, उसके बाद गाली-गलौज करते हुए चाकू से गोद घायल कर दिया़ लहूलुहान कर पॉकेट से 20 हजार नकद व मोबाइल छिन सभी फरार हो गय़े नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




