मारपीट में महिला घायल

Updated at : 12 May 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में महिला घायल

गोविंदगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के बरई टोला गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी है़ जख्मी के पुत्र राजकुमार मिश्र के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कराया गया है़ विदित हो कि बरई टोला गांव के राजकुमार मिश्र व उर्मिला कुंवर […]

विज्ञापन
गोविंदगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के बरई टोला गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी है़ जख्मी के पुत्र राजकुमार मिश्र के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कराया गया है़
विदित हो कि बरई टोला गांव के राजकुमार मिश्र व उर्मिला कुंवर के बीच सालों से चली आ रहे जमीन को लेकर विवाद सोमवार को मारपीट में तब्दील हो गयी.
इसमें उर्मिला कुंवर व उनके समर्थकों ने राजकुमार मिश्र की मां मंजू देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया़ जख्मी श्रीमति देवी को परिजनों ने अरेराज रेफ रल अस्पताल में इलाज कराया़ घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सह पुनि अरुण कुमार चौधरी ने करते हुए बताया कि जख्मी के पुत्र श्री मिश्र के आवेदन पर उर्मिला कुंवर, अनिल मिश्र व संजय मिश्र को आरोपित करते हुए मामले की अनुसंधान की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन