मधुबनीघाट से माओवादी एरिया कमांडर गिरफ्तार

Updated at : 12 May 2015 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबनीघाट से माओवादी एरिया कमांडर गिरफ्तार

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मधुबनीघाट मठिया टोला से नक्सली संगठन का एरिया कमांडर छबिला सहनी पकड़ा गया़ पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर छबिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है़ उसके विरुद्ध नक्सली परचा साटने व संगठन विस्तार को लेकर बैठक करने के मामले में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 56/10 दर्ज है़ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मधुबनीघाट मठिया टोला से नक्सली संगठन का एरिया कमांडर छबिला सहनी पकड़ा गया़ पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर छबिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है़ उसके विरुद्ध नक्सली परचा साटने व संगठन विस्तार को लेकर बैठक करने के मामले में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 56/10 दर्ज है़

थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर विभिन्न थानों में मधुबनीघाट से माओवादी

करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है़. उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है़ थानाध्यक्ष के अनुसार, छबिला की तलाश तीन सालों से की जा रही थी़ वह हमेशा पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था़ रविवार की रात सूचना मिली कि वह अपने घर आया है, जिसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया़

पूछताछ में उसने कई खुलासे किये हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है़ उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़ छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा संजय स्वरूप, जमादार महेश सिंह, चालक सिपाही गणोश सिंह सहित सैप जवान शामिल थ़े

छौड़ादानो से तुलसी राम गिरफ्तार

छौड़ादानो. थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार की रात छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे नक्सली तुलसी राम को गिरफ्तार किया है़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र माधव ने बताया कि तुलसी राम पर पूर्व में पिपरा गांव के पोखरा पर हुई गोलीबारी का नामजद अभियुक्त है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन