वर पक्ष के घर चिपकाया अश्लील पोस्टर
Updated at : 10 May 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

तुरकौलिया : साली की शादी में उसका जीजा ही खलनायक बन गया. इस कारण लड़की की शादी में बाधा उत्पन्न हो गयी है़ 18 मई को लड़की की शादी तय थी, परंतु उसके बहनोई के काले कारनामों से अब समस्या उत्पन्न हो रही है़ मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़. इसमें […]
विज्ञापन
तुरकौलिया : साली की शादी में उसका जीजा ही खलनायक बन गया. इस कारण लड़की की शादी में बाधा उत्पन्न हो गयी है़ 18 मई को लड़की की शादी तय थी, परंतु उसके बहनोई के काले कारनामों से अब समस्या उत्पन्न हो रही है़
मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़. इसमें बताया गया है कि लड़की के जीजा ने लड़की के ससुराल में ऐसे पोस्टर चिपकाये हैं, जिस पर आपत्तिजनक बातें लिखी गयी है़.
मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है़ इस मामले में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सिसवा कोडर के भीम सिंह, बैरियाडीह के अजय सहनी व गोविंदगंज थाना के नवादा निवासी मनोज पांडेय को गिरफ्तार किया गया है़ गौरतलब है कि सेमरा खास के विजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसके घर पर पोस्टर चिपकाया गया है, जिस पर ईल व आपत्तिजनक बात लिखी हुई है़ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त पोस्टर को जब्त किया गया़ साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी, जहां मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हुई है़
क्या है मामला
सेमरा खास के विजय कुमार सिंह के पुत्र की शादी हरसिद्धि पकड़िया सहमलवा के नखी भगत के पुत्री से तय थी. 18 मई को शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी, लेकिन लड़की का खास बहनोई ही इस शादी को रोकने के लिए साजिश रचने लगा़ इसी कड़ी में उसके बहनोई सिसवा कोडर के भीम सिंह ने लड़की के बाबत ईल व गंदी बातें छपवा कर उसके दरवाजा पर चिपका दिया.
पोस्टर चिपका किया बदनाम
लड़की के जीजा भीम सिंह ने अरेराज स्थित मां भवानी प्रेस से चार सौ रूपये में 50 पीस पोस्टर छपवाया था, जिसे लड़का के घर और उसके आसपास चस्पा दिया़ भवानी प्रेस का मालिक मनोज पांडेय है, जो गोविंदगंज नवादा का रहनेवाला है़
पुलिस ने प्रेस में छापेमारी कर छपे पोस्टर की मास्टर कॉपी भी बरामद किया है़ साथ ही पोस्टर का कॉपी भी बरामद किया है़ इस मामले में पुलिस ने भीम सिंह का मोबाइल नंबर लेकर विगत छह माह का सीडीआर निकाला, जिससे पता चला कि वह हमेशा बात करता था़
साथ ही सीडीआर के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया़ पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है़
सकते में दोनों पक्षों के लोग
शादी 18 मई को होनी थी़ इस ईल हरकत से वर और वधू दोनों पक्ष सकते में आ गये है़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में इसको लेकर ज्यादा मनमुटाव नहीं है़ शादी हो भी सकती है़
इधर, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है़ शर्मसार करनेवाली घटना घटी है़ अपने ही जीजा ने साली का घर नहीं बसे, इसके लिए ईल हरकत किया है़ कहा कि मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




