दूसरी शादी रचाने पर हिरासत में लिया गया दूल्हा

Updated at : 10 May 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरी शादी रचाने पर हिरासत में लिया गया दूल्हा

अरेराज : शनिवार को बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मुंडा पंचायत के उचका गांव के रामबालक पासवान पहली पत्नी को छोड़कर बभनौली के कोहवरवा निवासी भरत पासवान की पुत्री ज्ञांती कुमारी से शादी कर रहा था. उसी समय पहली पत्नी हरसिद्धि क्षेत्र मठलोहियार निवासी पूनम देवी ओपी थाना पुलिस के साथ पहुंची, लेकिन तब […]

विज्ञापन
अरेराज : शनिवार को बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मुंडा पंचायत के उचका गांव के रामबालक पासवान पहली पत्नी को छोड़कर बभनौली के कोहवरवा निवासी भरत पासवान की पुत्री ज्ञांती कुमारी से शादी कर रहा था.
उसी समय पहली पत्नी हरसिद्धि क्षेत्र मठलोहियार निवासी पूनम देवी ओपी थाना पुलिस के साथ पहुंची, लेकिन तब तक शादी हो चुकी थी़ पूर्व पत्नी के आवेदन पर ओपी थाना पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है़ थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर कार्रवाई की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन