अपराधियों को काबू करने में पुलिस पस्त

Updated at : 10 May 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों को काबू करने में पुलिस पस्त

मोतिहारी. शहर के रिहायशी इलाके चांदमारी में दिनदहाड़े फायरिंग व लूट की घटना ने साबित कर दिया कि अपराधी अब बेकाबू हो गये है़ं उनके जेहन में पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है, जिसके कारण आये दिन कही हत्या, बलात्कार, लूट व छिनतई की घटनाएं हो रही हैं इसके एक नहीं […]

विज्ञापन
मोतिहारी. शहर के रिहायशी इलाके चांदमारी में दिनदहाड़े फायरिंग व लूट की घटना ने साबित कर दिया कि अपराधी अब बेकाबू हो गये है़ं उनके जेहन में पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है, जिसके कारण आये दिन कही हत्या, बलात्कार, लूट व छिनतई की घटनाएं हो रही हैं इसके एक नहीं कई उदाहरण है़
एक महीना पहले छतौनी को-ऑपरेटिव बैंक के पास कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव की गोली मार हत्या, मीना बाजार में रेलवे के संवेदक सत्यम कुमार से तीन लाख क लूट, मीना बाजार में ही सीएमएस एजेंसी के गाड़ी से छह लाख की झपटमारी, सुगौली में छड़ सीमेंट व्यवसायी रामबाबू प्रसाद की हत्या, डुमरियाघाट में नाबालिक के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, तुरकौलिया में तीन दिन के अंदर दो नाबालिक के साथ गैंगरेप सहित अन्य घटनाएं इसकी बानगी है़ पिछले कुछ महीनों में अपराधियों ने एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस का परफॉरमेंस खराब कर दिया है़
अब तो लोग सोचने पर मजबूर हो गये है कि पुलिस का सेहत बिगड़ा है या अपराधियों का मिजाज़ अगर अपराधियों का मिजाज बदला है तो इसके लिए पुलिस अपना भी मिजाज बदलना होगा और अपराधियों को काबू में करने के लिए ठोस रणनीति बना कर काम करनी होगी़
क्या कहते हैं एएसपी
एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि हाल में जितनी घटनाएं हुई है, पुलिस ने सभी का भंडाफोड किया है़ अपराधी भी पकडे गये है़ चांदमारी में सुधा डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर अंजनी कुमार को गोली मार नकद लूटने वाले अपराधी भी बक्से नहीं जायेंग़े बहुत जल्द अपराधियों को खोज निकाला जायेगा़
कैंपस में भाग बचायी जान
सुधा डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर अंजनी कुमार की बाइक को अपराधियों ने सामने से घेरा, उसके बाद गाली देते हुए रूपये से भरा बैग मांगा़ उन्होंने बैग नहीं दिया तो अपराधियों ने पिस्टल से गोली मार दी़ श्री सिंहा जान बचाने के लिए बाइक छोड अजय कुमार तिवारी का मेन गेट खोल कैंपस में घुस गय़े बाइक की हैंडिल से बैग निकालने के बाद अपराधियों ने बाउंड्री के बाहर से श्री सिंहा को टारगेट कर दुसरी फायरिंग की़ दूसरी गोली श्री तिवारी के मकान के दिवार से टकरा गयी़ घटना को अंजाम देने के बाद दोनों
अपराधी चांदमारी एकौना मुहल्ला के तरफ भाग निकल़े घायल श्री सिंहा ने बताया कि दोनों अपराधियों का उम्र 20 से 25 साल था़ उनका चेहरा खुलासा था और पीछे बैठे अपराधी के हाथ में पिस्टल था़ उन्होंने अपराधियों को देख पहचाने का दावा किया है़ उनका कहना है कि अपराधियों का कोई साथी घर के आसपास था़ उसे पक्की सूचना थी कि पैसा लेकर निकल रहे है़ उसके लाइनिंग पर ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है़ उनका इषारा जानने वाले लोगों में से किसी पर थी़ हालांकि उन्होंने इस संबंध में कुछ खोल कर नहीं कहा़ इधर एसपी सुनील कुमार ने बताया कि घायल श्री सिंहा के बयान से कुछ सुराग हाथ लगा है़ जिसके आधार पर छानबीन षुरू कर दी गयी है़
गिरी नोटों की गड्डी
अंजनी कुमार सिन्हा व अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसके बाद अपराधियों ने पिस्टल से गोली चला दी़ हाथापाई के दौरान बैग से नोट की तीन-चार गड्डी गिर गयी़ उस नोट की गड्डी को छोड बैग सहित बाकी का कैस लेकर अपराधी भाग निकल़े श्री सिन्हा के स्टॉफ मिश्र जी ने घटना स्थल पर पहुंच कर नोट की गड्डी उठायी, उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें नर्सिंग होम ले गया़
नंबर प्लेट पर मोबिल
अपराधियों ने अपनी बाइक के नंबर प्लेट पर मोबिल लगाया था, ताकि बाइक के नंबर की पहचान नहीं हो सक़े घायल श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने अपराधियों की बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर प्लेट पर मोबिल के साथ धुल लगा था, जिसके कारण नंबर नहीं दिखा़
आधे घंटे बाद जानकारी
पुलिस कितनी तत्तपर है, इसका अंजाद घटना के बाद लगा़ फायरिंग व लूट के आधे घंटे के बाद नगर पुलिस को घटना की जानकारी हुई़ अपराधियों की गोली से घायल श्री सिंहा को लोगों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया.
लेकिन उस वक्त तक नगर पुलिस को पता नहीं था कि इलाके में अपराधियों ने तांडव मचाया हैक़ कुछ खबरची लोगों ने थाना में फोन कर पुछा तो पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जतायी़ उसके कुछ पुलिस हरकत में आकर घटना स्थल का पता लगा छानबीन करने पहुंची़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन