फीडबैक पर पुलिस कर रही काम पकड़े जायेंगे फरार आरोपित
Updated at : 08 May 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में रिमांड पर लिया गया शेरू मियां उर्फ शेरूआ से पूछताछ के बाद रेल पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है. रेल एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में मामले से जूड़ी कई अहम खुलासा शेरू ने किया है. मिले फीडबैक पर पुलिस काम करना […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में रिमांड पर लिया गया शेरू मियां उर्फ शेरूआ से पूछताछ के बाद रेल पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है. रेल एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में मामले से जूड़ी कई अहम खुलासा शेरू ने किया है. मिले फीडबैक पर पुलिस काम करना शुरू कर दिया है.
उम्मीद है कि फरार चल रहे आरोपित अभियुक्त भी शीघ्र ही पकड़े जायेंगे. उन्होंने बताया कि घटना के बाद गिरफ्तारी भय से वह बिहार छोड़ बाहर चला जाना बताया है. वहीं पूछताछ के दौरान पहले तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार करता रहा.
लेकिन मोबाइल पर हुई बात व अन्य साक्ष्य पर दबाव बनाने पर शेरू टूट गया. बताया जाता है कि शेरू ने तुरकौलिया के बलहा निवासी बबलू व ढाका के पीपरा निवासी नूरैन के घटना में संलिप्त होने का खुलासा किया है. घटना का लाइनर राजू स्वर्णकार के बारे में भी कई खुलासा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




