एसएस कार्यालय में 43 मिनट बैठे रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास, नहीं आया एक भी अधिकारी

Updated at : 05 May 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
एसएस कार्यालय में 43 मिनट बैठे रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास, नहीं आया एक भी अधिकारी

रक्सौल : भूकंप पीड़ितों के सहयोग के लिए चलाये जा रहे राहत शिविरों के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान दिन के 11:15 बजे रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंचे. स्टेशन पर उनसे मिलने के लिए एक भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं आये. मंत्री के आने के ठीक एक मिनट पहले यानी 11:14 […]

विज्ञापन
रक्सौल : भूकंप पीड़ितों के सहयोग के लिए चलाये जा रहे राहत शिविरों के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान दिन के 11:15 बजे रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंचे. स्टेशन पर उनसे मिलने के लिए एक भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं आये.
मंत्री के आने के ठीक एक मिनट पहले यानी 11:14 मिनट पर स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय का ताला खुला. स्टेशन पहुंचने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एसएस कार्यालय चलिए. पहले यहां से डाटा लिया जाये कि रेलवे ने कितने भूकंप पीड़ितों को फ्री टिकट दिया है. कितना राहत का सामान रेलवे से आया है.
11:15 बजे श्री पासवान एसएस कार्यालय में बैठ गये. इस दौरान एसएस कार्यालय पूर्णत: खाली था. उसी समय स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस लगी थी, जो रक्सौल से खुल कर हावड़ा जाती है.
एसएस कार्यालय में पहुंचने के बाद मंत्री ने पूछा, ट्रेन कहां जायेगी, तो लोगों ने बताया कि हावड़ा. उसके बाद उन्होंने कहा कि ट्रेन खुलने वाली है. स्टेशन अधीक्षक के साथ-साथ स्टेशन मास्टर अनुपस्थित हैं. मौके पर उपस्थित भाजपा नेता महेश अग्रवाल ने कहा कि रेलवे की स्थिति आप से अच्छी तरह कौन जानता है. मंत्री ने कहा कि हमारे समय में रेलवे ठीक हो गया था. 11:24 बजे भाजपा नेता अग्रवाल ने स्टेशन अधीक्षक राजकुमार सिन्हा के मोबाइल पर बात की.
कहा कि जल्दी आएं, आपके कार्यालय में मंत्री बैठे हैं. फिर मंत्री ने कहा रेलवे का कोई नहीं है. नहीं, तो हमलोग चलें. दोनों अनुपस्थित हैं और गाड़ी लगी हुई है. 11:30 बजे वाणिज्य अधीक्षक बीके सिंह पहुंचे. उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं थी. हम अपने कार्यालय में मिथिला से जाने वाले लोगों का टिकट बना रहे थे.
फिर थोड़ी देर बैठने के बाद यानी 11:58 बजे रामविलास पासवान बिना निरीक्षण किये किसी तरह की जानकारी लिये बिना एसएस कार्यालय से निकल कर एसएसबी कैंप के लिए रवाना हो गये. कार्यक्रम के अंत में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि रेलवे की कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं, वहां से पीड़ितों को क्या सहायता दी गई है. वहां तो सब स्टेशन छोड़ कर फरार थे.
प्रधानमंत्री से मिल कर सारी बात रखूंगा. मंत्री के स्टेशन पहुंचने के समय, एसएस, स्टेशन मास्टर के अलावे डीसीआइ, आरपीएफ इंस्पेक्टर, जीआरपी थानाध्यक्ष सहित कोई सदस्य नहीं था. यानी मॉडल रेलवे स्टेशन के सभी अधिकारी स्टेशन से अनुपस्थित थे.
बोले रामविलास, प्रधानमंत्री से करूंगा शिकायत
– गये थे भूकंप पीड़ितों को रेलवे ने कितना फ्री टिकट दिया, कितना राहत का सामान रेलवे से आया, का डाटा लेने
– मिथिला एक्स. खुलने वाली थी, स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर समेत सभी थे गायब
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन