पूर्व केंद्रीय मंत्री का फरजी हस्ताक्षर कर करता था ठगी

Updated at : 03 May 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री का फरजी हस्ताक्षर कर करता था ठगी

मोतिहारी : छतौनी के राजेंद्र नगर मुहल्ला के 50 हजार का इनामी जालसाज तरुण कुमार शनिवार को पकड़ा गया़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तरुण को घर से गिरफ्तार किया है़ वह शैलेंद्र कुमार झा का पुत्र है़ उसने रेलवे सहित अन्य विभागों में नौकरी दिलाने, मेडिकल व इंजीनियरिंग में नामांकन […]

विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी के राजेंद्र नगर मुहल्ला के 50 हजार का इनामी जालसाज तरुण कुमार शनिवार को पकड़ा गया़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तरुण को घर से गिरफ्तार किया है़
वह शैलेंद्र कुमार झा का पुत्र है़ उसने रेलवे सहित अन्य विभागों में नौकरी दिलाने, मेडिकल व इंजीनियरिंग में नामांकन कराने के नाम पर कोलकाता, उत्तराखंड सहित कई बड़े शहरों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है़ उसके विरुद्ध कोलकाता स्पेशल क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज है़
उसकी गिरफ्तारी के लिए कोलकता सीबीआइ ने 50 हजार का इमान घोषित कर रखा था़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि तरुण इतना शातिर है कि कांग्रेस के पूर्व केंद्रिय मंत्री जयराम रमेश का लेटर पैड बनवा उनका जाली हस्ताक्षर कर रेलवे में रिजर्वेशन करा लाखों रुपये की उगाही कर चुका है़
वह कहीं-कहीं अपने को आइआरएस का अधिकारी बता ठगी भी किया है़ दिल्ली में ऑफिस भी खोला है़ उसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोलकाता सीबीआइ की टीम मोतिहारी पहुंच चुकी है़ उसको न्यायालय में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जायेगी़
छापेमारी में छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, दारोगा रविरंजन राम, सुनील कुमार पांडेय सहित अन्य शामिल थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन