चार स्कूलों का निरीक्षण, टीम गठित

Updated at : 22 Apr 2015 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
चार स्कूलों का निरीक्षण, टीम गठित

तूल पकड़ रहा निजी स्कूलों में री-एडमिशन का मामला री-एडमिशन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर इस मामले में जांच को लेकर तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है. जांच दल ने सोमवार को जिला मुख्यालय के एमपीएस,जेपीएस, शांति निकेतन जुबली व संत जेवियर्स विद्यालय का निरीक्षण किया. […]

विज्ञापन
तूल पकड़ रहा निजी स्कूलों में री-एडमिशन का मामला
री-एडमिशन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर इस मामले में जांच को लेकर तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है. जांच दल ने सोमवार को जिला मुख्यालय के एमपीएस,जेपीएस, शांति निकेतन जुबली व संत जेवियर्स विद्यालय का निरीक्षण किया.
इधर, नवयुवक सेना के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम से मिल कर ज्ञापन दिया.मोतिहारी : निजी विद्यालयों का री-एडमिशन का मामला तूल पकड़ने लगा है. छात्र संगठनों ने निजी विद्यालयों के री-एडमिशन के नाम पर ली जानेवाली राशि के विरुद्ध मोरचा खोल दिया है. पिछले कई दिनों से युवा संगठन व बिहार नवयुवक सेना मामले को लेकर आंदोलन कर रही है. मामले में छात्र संगठनों को अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इधर, मामले को लेकर जिला प्रशासन भी गंभीर है.
डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
री-एडमिशन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बिहार नवयुवक सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी डीएम भरत दूबे से मुलाकात की और निजी विद्यालय के री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से की जानेवाली वसूली पर रोक लगाने के साथ-साथ तीन सूत्री मांगों को डीएम के सामने रखा. नवयुवक सेना के संस्थापक अनिकेत आजाद ने बताया कि 18 अप्रैल को डीएम द्वारा 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था. परंतु 72 घंटा बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. डीएम से मिलने वालों छात्रों ने में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अमित सिंह, राहुल पांडेय, तबरेज अहमद शामिल थे.
क्या है मांग
बिहार नव युवक सेना के प्रतिनिधिमंडल अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर डीएम से मिले. मांगों में जिन छात्रों का नामांकन हो चुका है, उनके री-एडमिशन की राशि को ट्यूशन शुल्क में सामंजन करना, निजी विद्यालयों द्वारा अब तक री-एडमिशन कराने वाले छात्र-छात्रओं की सूची उपलब्ध कराना व री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से कितनी राशि वसूल की गयी है, इसकी रिपोर्ट प्रशासन की ओर से मांगने की बात कही गयी.
सौंपेंगे रिपोर्ट
री-एडमिशन मामले में डीएम के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद ने बताया कि जांच दल में डीपीओ नीतीश चंद मंडल, एसएसए कार्यालय के एडीपीसी दिलीप सिंह व आरपी सिंह शामिल हैं.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि टीम विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करायेगी. एडीपीसी दिलीप कुमार व साधनसेवी आरपी सिंह द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय के चार विद्यालयों की जांच की गई. इसकी जानकारी देते हुए एडीपीसी श्री कुमार ने बताया कि सोमवार मॉडर्न पब्लिक स्कूल, जीवन पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन जुबली व संत जेवियर स्कूल का निरीक्षण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन