हत्यारोपितों को छोड़ने पर थाना परिसर में किया हंगामा

Updated at : 20 Apr 2015 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपितों को छोड़ने पर थाना परिसर में किया हंगामा

पताही : उपेंद्र महतो हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपितों को हिरासत में लेकर थाना से छोड़े जाने पर नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया. सात अप्रैल की रात में गला दबा कर 28 वर्षीय उपेंद्र की हत्या रतनसायर में शव को सरेह में फेंक दिया था. घटना के 14 दिन बीतने के बावजूद पुलिस […]

विज्ञापन
पताही : उपेंद्र महतो हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपितों को हिरासत में लेकर थाना से छोड़े जाने पर नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया. सात अप्रैल की रात में गला दबा कर 28 वर्षीय उपेंद्र की हत्या रतनसायर में शव को सरेह में फेंक दिया था.
घटना के 14 दिन बीतने के बावजूद पुलिस हत्या में शामिल अपराधियों का सुराग नहीं लगा पायी. वहीं मृतक के पिता द्वारा गांव के ही जवाहर बैठा व उमेश साह को हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी थाना को दी. उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया.
मृतक के पिता हरिवंश दौ सौ से अधिक ग्रामीणों के साथ थाना पहुंच पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में नारा लगा चार घंटे तक थाना को घेरे रखा. घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने कहा कि थाना के सामने आगजनी कर रहे लोगों को बेनकाब कर दिया जायेगा. थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है. सब कुछ जल्द सामने आ जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन