मोबिल दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Updated at : 19 Apr 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
मोबिल दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

रक्सौल : शहर के मुख्य पथ स्थित पंकज चौक के पास बीती रात तेल-मोबिल की दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जल गया है. मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की दुकान में रात के करीब 8:30 बजे धुआं व आग की लपटों को निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक व […]

विज्ञापन
रक्सौल : शहर के मुख्य पथ स्थित पंकज चौक के पास बीती रात तेल-मोबिल की दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जल गया है. मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की दुकान में रात के करीब 8:30 बजे धुआं व आग की लपटों को निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक व फायर ब्रिगेड को दी.
आग ने करीब आधे घंटे के ही अंदर पूरे दुकान को अपनी आगोश में ले लिया. घटना के कारण दुकान में रखे लगभग पांच लाख रुपये के सामान गये. करीब 35 मिनट के बाद घटनास्थल पर पहुंची अगिAशमन दस्ता की टीम के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी. आग के कारण घर का छत भी गिर गया. इन सबके बीच राहत भरी बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. इधर, अगलगी की सूचना पर घटना के वक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन