शादी रचाने का झांसा दे किशोरी से तीन साल तक किया यौन शोषण
Updated at : 17 Apr 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

तुरकौलिया : शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला उजागर हुआ है.एक साल पहले गर्भवती होने पर पीड़िता का गर्भपात भी कराया गया. इस बीच दुबारा गर्भपात न हो, इसके लिए पीड़िता को गर्भनिरोधक दवा खिला कर उसके साथ फिर से संबंध स्थापित किया गया़ […]
विज्ञापन
तुरकौलिया : शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला उजागर हुआ है.एक साल पहले गर्भवती होने पर पीड़िता का गर्भपात भी कराया गया. इस बीच दुबारा गर्भपात न हो, इसके लिए पीड़िता को गर्भनिरोधक दवा खिला कर उसके साथ फिर से संबंध स्थापित किया गया़ मामला मथुरापुर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह का है.
पीड़िता ने पंचायत के मुखिया ई एहतेशाम अहमद सहित करीब पांच दर्जन ग्रामीणों के साथ गुरुवार को थाना पहुंच आवेदन दिया है़ आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही रामनंदन शर्मा का पुत्र राजकुमार शर्मा ने शादी करने का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था़ इस दौरान पीड़िता को गर्भ भी ठहर गया. राजकुमार ने अपनी बहन की शादी का हवाला देकर पीड़िता का एक साल पूर्व सात माह का गर्भपात भी करा दिया़ लेकिन उसने गर्भ निरोधक दवा खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चालू कर दिया़ बहन की शादी के बाद भी जब राजकुमार शादी के नाम पर टाल-मटोल करने लगा तो तीन अप्रैल को मुखिया के दरवाजे पर पंचायती हुई.
राजकुमार ने कहा कि सात अप्रैल को शादी होगी, लेकिन शादी के एक दिन पूर्व ही छह अप्रैल को राजकुमार के पिता रामानंद शर्मा व उसके भाई प्रभु शर्मा, रंजीत शर्मा, चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ पीड़िता के घर आकर धमकी देने लग़े उन लोगों ने कहा कि राजकुमार को भगा दिया गया है़
आरोपितों ने मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को महिला थाना भेज दिया गया है़ जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दे दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




