हत्या के इरादे से जमा हुए थे पांचों अपराधी
Updated at : 25 Mar 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पीपरा के घनश्याम पकड़ी गांव से गिरफ्तार उतर बिहार के पांच मोस्ट वांटेड को अपने अपराधों की फेहरिस्त का खुद पता नहीं है़ पुलिस ने जब पूछताछ शुरू कि तो अपराधियों ने दो साल में हत्या, लूट व रंगदारी के करीब 50 वारदातों का खुलासा किया, हालांकि अपराधियों ने पुलिस को यह भी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा के घनश्याम पकड़ी गांव से गिरफ्तार उतर बिहार के पांच मोस्ट वांटेड को अपने अपराधों की फेहरिस्त का खुद पता नहीं है़ पुलिस ने जब पूछताछ शुरू कि तो अपराधियों ने दो साल में हत्या, लूट व रंगदारी के करीब 50 वारदातों का खुलासा किया, हालांकि अपराधियों ने पुलिस को यह भी कहा कि जितना याद था बता दिय़े उनके जवाब को सुन कर पुलिस भी हैरत में पड़ गयी़
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी मोस्ट वांटेड वर्ष 2011 से अपराध करते आ रहे हैं, जो पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है़ इस गिरोह का गैंग लीडर सीतामढ़ी के मेजरगंज राजपुर का पिंटू सिंह उर्फ सत्यजीत सिंह है़ पीपरा के घनश्याम पकड़ी में उसकी मौसी रहती है़ चेतन उर्फ प्रिंस सिंह उसका मौसेरा भाई है़ पिंटू अपने गिरोह के शार्प शूटर मेजरगंज नरहा गांव के मनीष के साथ जमीन पर कब्जा को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने पहुंचा था़ घटना की प्लानिंग प्रिंस ने की थी़ इसके लिए मोटी रकम भी मिलने वाली थी़ पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है
पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत
एसपी सुनील कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा़ पुरस्कृत होने वालों में पीपरा थानाध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, सीतामढ़ी के सुप्पी थानाध्यक्ष सुमन मिश्र, दारोगा प्रमोद पासवान, पीपरा थाना के दारोगा श्याम सुंदर प्रसाद, जमादार ललन उपाध्याय, कामेश्वर साह, चौकीदार नगीना महतो व सैप जवान शामिल हैं.
पिंटू पर दर्ज मामले
मेजरगंज थाना में कांड संख्या 95/14, 165/14, 320/14, 340/14, बैरगनिया थाना में 69/14, डुमरा थाना में 25/15 दर्ज है़
मनीष पर दर्ज मामले
मेजरगंज थाना में कांड संख्या 165/14, 320/14, 340/14, बैरगनिया थाना में कांड संख्या 69/14, डुमरा थाना में 25/15, षिवहर थाना में 147/14, परसौनी थाना में 10/12, रीगा थाना में 146/11, मेजरगंज थाना में 65/11 व 152/11 दर्ज है़
प्रिंस पर दर्ज मामले
मेजरगंज थाना कांड संख्या 165/14, 320/14, डुमरा थाना कांड संख्या 25/15 दर्ज है़
सोनू सिंह पर दर्ज मामले
पताही थाना कांड संख्या 36/13, पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 151/12, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 104/13 दर्ज है़
विकास पर दर्ज मामले
पताही थाना कांड संया 36/13, पकडीदयाल थाना कांड संख्या 151/12 व मुफस्सिल थाना कांड संख्या 104/13 दर्ज है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




