बालक को अगवा करने का प्रयास
Updated at : 25 Mar 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

छौड़ादानो : थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी स्व जगरनाथ ठाकुर के पुत्र 10 वर्षीय राजन कुमार को कोचिंग से लौटने के वक्त सुबह के करीब 8:30 बजे रेलवे ढाला से उत्तर तेल डिपो के पास घात लगाये बाइक सवार दो अपराधियों ने पकड़ लिया और उसे बाइक पर बैठा कर भागने लगे. हो-हल्ला करने […]
विज्ञापन
छौड़ादानो : थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी स्व जगरनाथ ठाकुर के पुत्र 10 वर्षीय राजन कुमार को कोचिंग से लौटने के वक्त सुबह के करीब 8:30 बजे रेलवे ढाला से उत्तर तेल डिपो के पास घात लगाये बाइक सवार दो अपराधियों ने पकड़ लिया और उसे बाइक पर बैठा कर भागने लगे. हो-हल्ला करने पर अपहृत राजन को ग्रामीणों ने अपराधियों के चंगुल से बचा लिया.
इसी बीच अपराधियों के बाइक का भी संतुलन खराब हो गया और वे गिर पड़े. इसके बाद भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियों को कटगनेवा से उतर कारवोल पर पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अपराधियों को कब्जे में ले लिया.
अपराधी दो की संख्या में थे, जिसमें एक फरार हो गया, जबकि दूसरे की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के मुर्तिया गांव ठकुराई टोला निवासी सुकदेव राय के पुत्र घुमन राय के रूप में की गयी है. वहीं अपराधियों द्वारा प्रयोग की गयी बाइक बीआर06एक्स/7556 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी ने अपना गुनाह कबूल किया है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि अपहृत राजन व अपराधी को जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




