रक्सौल में जदयू नेता के पोते की अगवा कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2015 6:36 AM

विज्ञापन

रक्सौल : शहर की प्रोफेसर कॉलोनी से शनिवार को लापता पांच वर्षीय रौशन राज का शव मिला है. पुलिस को शव उसके गांव दरपा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर से सटे दुबहा गांव के सरेह से मिला है. रौशन की हत्या करने के बाद शव को पुआल पर रख कर खरही के बोङो से ढक दिया […]

विज्ञापन
रक्सौल : शहर की प्रोफेसर कॉलोनी से शनिवार को लापता पांच वर्षीय रौशन राज का शव मिला है. पुलिस को शव उसके गांव दरपा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर से सटे दुबहा गांव के सरेह से मिला है. रौशन की हत्या करने के बाद शव को पुआल पर रख कर खरही के बोङो से ढक दिया गया था.
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि रौशन के गले में रस्सी लगा कर हत्या की गयी है. रौशन के पिता ट्रक ड्राइवर हैं. दादा जदयू किसान प्रकोष्ठ के आदापुर के प्रखंड अध्यक्ष हैं. रौशन रक्सौल स्थित प्रोफेसर कॉलोनी से शनिवार को चार बजे से गायब हुआ था. रविवार को उसके पिता रवींद्र महतो ने रक्सौल थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था. इसी बीच सोमवार की सुबह बच्चे का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. दरपा थानाध्यक्ष सतीशचंद्र माधव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन