डकैती का 40 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

Updated at : 19 Dec 2014 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती का 40 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

सिकरहना/ढाका : गुरहेनवा मुखिया विनोद गिरि के घर मंगलवार की रात हुई डकैती मामले में सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी के निर्देश पर खोजी कुत्तों को लेकर गुरुवार को जांच-पड़ताल की गयी़ जांच-पड़ताल क्रम में कुत्ता घटनास्थल से सूंघते हुए उत्तर दिशा में भवानीपुर और हिरापुर गांव होते हुए नेपाल नो मेंस लैंड पर जाकर रूक […]

विज्ञापन
सिकरहना/ढाका : गुरहेनवा मुखिया विनोद गिरि के घर मंगलवार की रात हुई डकैती मामले में सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी के निर्देश पर खोजी कुत्तों को लेकर गुरुवार को जांच-पड़ताल की गयी़ जांच-पड़ताल क्रम में कुत्ता घटनास्थल से सूंघते हुए उत्तर दिशा में भवानीपुर और हिरापुर गांव होते हुए नेपाल नो मेंस लैंड पर जाकर रूक गया.
पुलिस इस आधार पर मान कर चल रही है कि अपराधी डकैती कर नेपाल में भाग गय़े इधर, घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अपराधी का कोई सुराग नहीं मिला है़ हालांकि डीएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दर्जनों जगह छापेमारी की, परंतु सफ लता नहीं मिल पायी़ डकैती के बाद गुरहेनवा गांव समेत आसपास के गांवों में भी भय व्याप्त है़ इधर, पुलिस भी लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से सघन गश्त लगा रही है़ मुखिया विनोद गिरि प्रशासन से अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि अविलंब उनके द्वारा हथियार का लाइसेंस निर्गत के लिए दिये गये आवेदन पर कार्रवाई हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन