शराब पीने को नही मिला पैसा पिता पर हथियार से हमला
Updated at : 09 Dec 2014 10:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत झखरा गांव में शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने पर मुन्नीलाल सहनी को उसके पुत्र ने धारदार हथियार से सिर पर मार घायल कर दिया़. घटना शनिवार शाम सात बजे के आसपास की है़. घायल मुन्नीलाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत झखरा गांव में शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने पर मुन्नीलाल सहनी को उसके पुत्र ने धारदार हथियार से सिर पर मार घायल कर दिया़.
घटना शनिवार शाम सात बजे के आसपास की है़. घायल मुन्नीलाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि उसका पुत्र संतोष सहनी शाम में शराब पीकर घर आया़
वह नशे में धुत होकर गाली देते हुए और शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था़ इनकार करने पर पहले बेरहमी से पीटा, उसके बाद धारदार हथियार उठा कर सिर पर चला दिया़ घायल करने के बाद पेटी तोड़ कर उसमें रखे 1100 रुपये निकला फरार हो गया़ मुन्नीलाल ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह पहले भी शराब के नशे में घर आकर हमेशा मारपीट करता है़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए घायल का आवेदन पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




