ट्रैक्टर व कार में टक्कर, पटना के दो युवक घायल

Updated at : 08 Dec 2014 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर व कार में टक्कर, पटना के दो युवक घायल

पीपरा (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र स्थित महुआवा गांव के पास एनएच 28 पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे कार व ट्रैक्टर की टक्कर में कार पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों में पटना के अमित कुमार व विक्की कुमार शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चकिया भेजा […]

विज्ञापन
पीपरा (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र स्थित महुआवा गांव के पास एनएच 28 पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे कार व ट्रैक्टर की टक्कर में कार पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों में पटना के अमित कुमार व विक्की कुमार शामिल हैं.
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चकिया भेजा दिया. गौरतलब है कि कार नंबर बीआर1वी/9592 पर पांच बराती सवार होकर मोतिहारी से पटना लौट रहे थे. इस बीच ट्रैक्टर चालक एनएच के कट रोड को पार कर रहा था. तब तक पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन