हथियार के साथ कट्टर माओवादी गिरफ्तार

Updated at : 22 Nov 2014 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ कट्टर माओवादी गिरफ्तार

मोतिहारी : बिहार पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर पूर्वी चंपारण जिले के नारायणपुर गांव से आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को हथियार और नक्सली साहित्य के साथ धर दबोचा. अपर पुलिस अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गए माओवादी का नाम रामबाबू […]

विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर पूर्वी चंपारण जिले के नारायणपुर गांव से आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को हथियार और नक्सली साहित्य के साथ धर दबोचा. अपर पुलिस अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गए माओवादी का नाम रामबाबू प्रसाद है.
उन्होंने बताया कि रामबाबू के पास से एक पिस्तौल, कुछ कारतूस, नक्सली साहित्य और अवैध राशि :लेवी: की रसीद जब्त की गयी है. राजू कुमार ने बताया कि रामबाबू की पुलिस को पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों में कई आपराधिक मामलों में तलाश थी.
उन्होंने बताया कि जेल में बंद रहा रामबाबू दो महीनों पूर्व जमानत पर रिहा हुआ था और उसके बाद उसे अपने संगठन का ‘नेटवर्क’ बढाकर उसे मजबूत करने तथा ‘लेवी’ वसूलने का काम सौंपा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन