नक्सली पांच अक्टूबर तक मनायेंगे स्थापना दिवस

Updated at : 26 Sep 2014 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सली पांच अक्टूबर तक मनायेंगे स्थापना दिवस

मोतिहारी:नक्सलियों ने 21 सितंबर से मनाये जा रहे साप्ताहिक स्थापना दिवस की समय अवधि बढ़ा कर एक पखवाड़ा कर दिया है. माओवादियों ने स्थापना दिवस पांच अक्तूबर तक मनाने की घोषणा किया है. 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने की अवधि को बढ़ाये जाने की सूचना पर रेलवे में 5 अक्तूबर तक हाई […]

विज्ञापन

मोतिहारी:नक्सलियों ने 21 सितंबर से मनाये जा रहे साप्ताहिक स्थापना दिवस की समय अवधि बढ़ा कर एक पखवाड़ा कर दिया है. माओवादियों ने स्थापना दिवस पांच अक्तूबर तक मनाने की घोषणा किया है. 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने की अवधि को बढ़ाये जाने की सूचना पर रेलवे में 5 अक्तूबर तक हाई अलर्ट जारी कर दी गयी है.

समस्तीपुर मंडल में सभी आरपीएफ थाना एवं रेल पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश प्राप्त हुआ है. संभावना जतायी गयी है कि इस दौरान नक्सली रेलवे को निशाना बना सकते हैं. जिसकों लेकर रेल खंड पर पुल-पुलियों, रेल पटरी की सुरक्षा पर नजर रखने एवं ऐहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. इधर माओवादियों के स्थापना दिवस को देखते हुए रेलवे फाटकों पर तैनात गेटमैन को अतिरिक्त चौकसी के निर्देश दिये गये हैं. कहा गया है कि रेलवे परिक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि एवं भारी आवाज सुनाई देने पर गेटमैन इसकी सूचना संबंधित स्टेशनों को देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन