ePaper

दंपती से 50 हजार झपट कर बदमाश हुए फरार

Updated at : 22 Jan 2020 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
दंपती से 50 हजार झपट कर बदमाश हुए फरार

केसरिया : नगर पंचायत के कदम चौक पर मंगलवार को झपटमार गिरोह ने एक दंपती से 50 हजार झपटकर फरार हो गया. पीड़िता ताजपुर पटखोलिया की राधिका देवी ने बताया कि पति नारद प्रसाद संग भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपया निकाल बाइक से अपने घर जा रही थी. इसी बीच कदम चौक के […]

विज्ञापन

केसरिया : नगर पंचायत के कदम चौक पर मंगलवार को झपटमार गिरोह ने एक दंपती से 50 हजार झपटकर फरार हो गया. पीड़िता ताजपुर पटखोलिया की राधिका देवी ने बताया कि पति नारद प्रसाद संग भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपया निकाल बाइक से अपने घर जा रही थी. इसी बीच कदम चौक के समीप पीछे से बाइक पर दो बदमाश आये और पर्स को झपटकर छीनने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गयी. बदमाशों ने पर्स छीन कर लाला छपरा के तरफ भाग गये.

पर्स में 50 हजार रुपया, पासबुक, आधार सहित अन्य कागजात थे. स्थानीय लोगों ने दोनों को एक निजी नार्सिंग होम में भर्ती कराया है. बताया कि चार फरवरी को बेटी की शादी है और 30 जनवरी को छेका है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन