ePaper

बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटा

Updated at : 19 Jan 2020 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटा

मोतिहारी : रिश्तेदारी से भोज खाकर लौट रहे बंजरिया झखिया के रामकेवल सहनी से बदमाशों ने शुक्रवार की रात डेढ़ लाख रुपये लूट लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दो लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि प्रभु सहनी के घर से भोज खाकर रास्ते में एक पान दुकान पर रुका. पान […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रिश्तेदारी से भोज खाकर लौट रहे बंजरिया झखिया के रामकेवल सहनी से बदमाशों ने शुक्रवार की रात डेढ़ लाख रुपये लूट लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दो लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि प्रभु सहनी के घर से भोज खाकर रास्ते में एक पान दुकान पर रुका.

पान खाकर निकलने ही वाले थे कि राहुल कुमार व भगेलू सहनी बाइक से पहुंचे और दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर पॉकेट में रखे डेढ़ लाख रुपया जबरन निकाल चलते बने. विरोध करने पर मार का जख्मी कर दिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि ठेकेदारी के लिए रुपया रखा था. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन