दो घरों से हजारों की संपत्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 1:12 AM
पहाड़पुर : पूर्वी सिसवा पंचायत के कोड़र और पूर्व टोला गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से हजारों रुपया नकद तथा लाखों के जेवर की चोरी कर ली. सरपंच रफीक मियां ने बताया कि गृहस्वामी चंदन कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे सपरिवार ससुराल गए थे. घर […]
पहाड़पुर : पूर्वी सिसवा पंचायत के कोड़र और पूर्व टोला गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से हजारों रुपया नकद तथा लाखों के जेवर की चोरी कर ली. सरपंच रफीक मियां ने बताया कि गृहस्वामी चंदन कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे सपरिवार ससुराल गए थे. घर पर किसी के नहीं होने लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने जंगला तोड़कर 16 हजार नकद और आभूषण चोरी कर ली है. पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना मिली. घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था.
अलमीरा में रखे नकदी व गहना गायब था. वही दूसरी चोरी कोड़र पूर्व टोला गांव में हुई. गृहस्वामी दुखन सिंह के घर में छत से घर मे प्रवेश कर चोरों ने गहना और नकद रुपये की चोरी कर ली. पहाड़पुर थानाअध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी
डुमरियाघाट : सेंभुआपुर चौक स्थित एईपीएस सेंटर सह मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ सामान समेत नकद रुपया गायब कर दिया है. दुकानदार रवींद्र कुमार साह सोमवार को थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










