ePaper

सीएसपी संचालक से लूट मामले में गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2019 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक से लूट मामले में गिरफ्तार

हरसिद्धि में एक मुखिया के घर से पकड़ा गया अपराधी रघुनाथपुर में हीरा यादव की हत्याकांड में दो धराये मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के मधुबनीघाट में सीएसपी संचालक वीरन कुमार से 4.50 लाख लूट की घटना में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए […]

विज्ञापन

हरसिद्धि में एक मुखिया के घर से पकड़ा गया अपराधी

रघुनाथपुर में हीरा यादव की हत्याकांड में दो धराये

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के मधुबनीघाट में सीएसपी संचालक वीरन कुमार से 4.50 लाख लूट की घटना में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने गिरफ्तार अपराधी मनोहर सहनी से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि गिरोह की पहचान कर ली गयी है. बताते चले कि हरसिद्धि थाने अंतर्गत एक गांव स्थित

पंचायत के मुखिया के घर मनोहर छिपा हुआ था. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मुखिया के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मधुबनीघाट में लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह ने ही पिपरा में दो लूट की घटना की है. अपराधी चिह्नित हो चुके हैं.बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

बताते चले कि 15 सितंबर की शाम ढेकहा मिश्र टोला निवासी एसबीआई सीएसपी संचालक वीरन कुमार पकड़ीदयाल एसबीआई से चेक के माध्यम से पैसा निकाल पल्सर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार चार अपराधियों ने मधुबनीघाट में घेर पिस्टल का भय दिखा डिक्की से रुपये से भरा बैग लूट लिया था. इधर रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत लक्ष्मीपुर गदरिया के पास हीरा यादव की गोली मार हत्या मामले में भी दो अपराधी पकड़े गये है. पुलिस उनसे भी पूछताछ में लगी है. पुलिस का कहना है कि केस खुल चुका है. घटना के कारणों से लेकर अंजाम देने वाले अपराधियों तक की पहचान हो चुकी है. बहुत जल्द सभी अपराधी पकड़े जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन