662 बोतल शराब व कार बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी व मुफस्सिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सेंट्रो कार के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. छतौनी पुलिस ने बड़ाबरियापुर में पूर्व मुखिया जयलाल साह के भाई मोहन प्रकाश साह के घर से 281 बोतल शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान तस्कर मोहन प्रकाश भागने में […]
विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी व मुफस्सिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सेंट्रो कार के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. छतौनी पुलिस ने बड़ाबरियापुर में पूर्व मुखिया जयलाल साह के भाई मोहन प्रकाश साह के घर से 281 बोतल शराब बरामद की है.
छापेमारी के दौरान तस्कर मोहन प्रकाश भागने में सफल रहा. इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की खोज में छापेमारी चल रही है. छापेमारी में दारोगा सत्येंद्र नारायण सिंह व जमादार राजेश कुमार शामिल थे. वहीं मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनीघाट रोड में मनरेगा पार्क के पास से सेंट्राे कार के साथ 381 बोतल विदेशी शराब जब्त की है.
पुलिस को आते देख तस्कर शराब व कार छोड़कर भाग निकले. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि तस्कर को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. दूसरी तरफ मुफस्सिल पुलिस ने पटपरिया बांध के पास छापेमारी कर 25 ली देसी शराब के साथ तस्कर रामू मुखिया को गिरफ्तार किया है. वह हसुआंहा गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में दारोगा भिखारी राम के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










