वसुधा केंद्र संचालक हत्याकांड के आरोपितों को उम्रकैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 12:46 AM
मोतिहारी : पंद्रहवीं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रकाश मिश्र ने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए दो आरोपितों को दोषी करार दिया है साथ ही आजीवन करावास सहित दोनों को 23 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का […]
मोतिहारी : पंद्रहवीं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रकाश मिश्र ने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए दो आरोपितों को दोषी करार दिया है साथ ही आजीवन करावास सहित दोनों को 23 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है.
गौरतलब है कि कोटवा थाने के नवादा निवासी अशोक सिंह ने अपने भाई दिलीप सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोटवा थाने के रोहुआ निवासी राहुल सिंह, लखौरा थाने के बरवा निवासी प्रमोद सिंह, रत्नेश सिंह, पप्पू सिंह, अरुण सिंह पर अपने भाई सह वसुधा केंद्र संचालक दिलीप सिंह की हत्या 16 अप्रैल 16 कर देने का आरोप लगाते हुए कोटवा थाना में मामला दर्ज कराया था. अभियोजन पक्ष से एपीपी आठ गवाहों को प्रस्तुत करते हुए पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने उक्त फैसला सुनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










