शिकारगंज में तालाब में चार डूबे, दो की मौत

चिरैया (पूचं) : घर के कुल देवता गोविंद महाराज की पूजा के बाद अर्घ्य विर्सजन के दौरान पोखरा में चार लोग डूब गये. इसमें दो की मौत हो गयी. दो की चिकित्सा ढाका रेफरल अस्पताल में की जा रही है. उनकी पहचान नवीन कुमार (26) व मुफस्सिल पटखौलिया के रौशन कुमार (16) के रूप में […]
चिरैया (पूचं) : घर के कुल देवता गोविंद महाराज की पूजा के बाद अर्घ्य विर्सजन के दौरान पोखरा में चार लोग डूब गये. इसमें दो की मौत हो गयी. दो की चिकित्सा ढाका रेफरल अस्पताल में की जा रही है. उनकी पहचान नवीन कुमार (26) व मुफस्सिल पटखौलिया के रौशन कुमार (16) के रूप में की गयी है.
रिश्ते में दोनों मामा-भगीना थे. घटना शिकारगंज थाना के हराज गांव स्थित तालाब में मंगलवार को घटी. तालाब में डूबने से बेहोश दो महिलाअों मंजू देवी व पटखौलिया की सिया देवी की चिकित्सा ढाका में की जा रही है.
पटखौलिया निवासी रामबाबू साह की पत्नी सिया देवी अपनी गोतिनी रीना देवी के साथ हराज स्थित अपने मायके गोविंद महाराज की पूजा में आयी थी. घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. जानकारी के अनुसार हराज निवासी वैद्यनाथ साह के घर छह जून को कुल देवता गोविंद महाराज की पूजा हुई. 11 जून मंगलवार को पूजा सामग्री विसर्जन हेतु गाजे-बाजे के साथ परिजन गांव
शिकारगंज में तालाबस्थित पोखर में अर्घ्य देने पहुंचे, जहां स्नान के दौरान घटना हुई.
गांव के तैराकों की मदद से आधे घंटे के प्रयास में दोनों शवों को निकाला गया. वहीं पानी में डूब रहीं दो महिलाओं को भी तैराकों ने निकाला. नवीन कुमार तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था, जबकि रौशन अपने माता-पिता का इकलौता था. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




