ePaper

विभिन्न जगहों से सात अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2019 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न जगहों से सात अपराधी गिरफ्तार

कैश लूटने से पहले दो गिरफ्तार तुरकौलिया : रघुनाथपुर में जदयू नेता विनय कुमार सिंह की ओम टीवीएस एजेंसी का दस लाख कैश लूटने की योजना बनाते दो अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये. उनके पास से एक देसी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस ने अपराधियों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखा […]

विज्ञापन

कैश लूटने से पहले दो गिरफ्तार

तुरकौलिया : रघुनाथपुर में जदयू नेता विनय कुमार सिंह की ओम टीवीएस एजेंसी का दस लाख कैश लूटने की योजना बनाते दो अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये. उनके पास से एक देसी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस ने अपराधियों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखा था. इस दौरान कैश लूटने की प्लानिंग कर रहे अपराधियों की बातचीत पुलिस ने सुन ली.
सोमवार सुबह से ही पुलिस सादे लिबास में एजेंसी के आसपास फैल संदिग्धों पर निगरानी शुरू कर दी. जैसे ही पुलिस की नजर पान दुकान परखड़े संदिग्धों पर गयी, उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. हालांकि तीन अपराधी भीड़ का फायदा उठा फरार हो गये, जबकि हथियार व कारतूस के साथ दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रघुनाथपुर बालगंगा का नवनीत कुमार व कल्याणपुर मठिया का विकास कुमार सिंह है.
दोनों ने फरार अपने तीन साथियों के नाम का खुलासा किया है. बताया है कि मजुराहा का मनोरंजन राम, रघुनाथपुर का हरेंद्र मांझी व हरसिद्धि मटियरिया का उज्वल कुमार उर्फ चंदन के पास रेगुरल पिस्टल था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच अपराधियों ने मिलकर कैश लूट की योजना बनायी थी. छापेमारी में थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अलावा तुरकौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, दारोगा अशोक कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, पंकज राय, बीएन राम, जमादार विष्णुदेव शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन