इवीएम रखने के बाद स्ट्रांग रूम की बढ़ायी गयी सुरक्षा

मोतिहारी : एमएस काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम में पूर्वी चंपारण व शिवहर संसदीय सीट की इवीएम रखे जाने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.तीन लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. पर्याप्त मात्रा में अर्ध सैनिक बलों व सुरक्षा के जवानों को तैनात किया गया है. मतदान समाप्ति के बाद सोमवार को स्ट्रांग […]
मोतिहारी : एमएस काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम में पूर्वी चंपारण व शिवहर संसदीय सीट की इवीएम रखे जाने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.तीन लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. पर्याप्त मात्रा में अर्ध सैनिक बलों व सुरक्षा के जवानों को तैनात किया गया है. मतदान समाप्ति के बाद सोमवार को स्ट्रांग रूम में संवीक्षा की गयी.
शिवहर व पूर्वी चंपारण के प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों की मौजूदगी में इवीएम सीलिंग का काम किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रमण कुमार ने आयोग के निर्देशानुसार, इवीएम व वीवी पैट के रख-रखाव के लिए आवश्यक कार्रवाई की. बैठक भी की गयी और आगामी मतगणना की बाबत विस्तार से चर्चा की गयी. इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक व बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




