चटिया में नाच में ठुमके पर चली गोली, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 2:13 AM
मोतिहारी : गांव में आयी बारात में रात्रि समय नाच हो रहा था. इसी दौरान पसंदीदा ठुमके पर गोलियों के आवाज से लोग हैरत में पड़ गये. भाग-दौड़ की स्थिति हो गयी. भीड़ छटने के बाद पता चला कि गोली लगने से तीन लोग घायल हो गये. घटना मलाही थाना के चटिया बिनटोली में मंगलवार […]
मोतिहारी : गांव में आयी बारात में रात्रि समय नाच हो रहा था. इसी दौरान पसंदीदा ठुमके पर गोलियों के आवाज से लोग हैरत में पड़ गये. भाग-दौड़ की स्थिति हो गयी. भीड़ छटने के बाद पता चला कि गोली लगने से तीन लोग घायल हो गये. घटना मलाही थाना के चटिया बिनटोली में मंगलवार की रात की है.
तीनों घायलों का ईलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जो खतरे से बाहर है. घायलों में सिपाही सहनी माधोपुर मगुंराहा गोपालगंज, साबिर हुसैन सुलेमान चौक रहिता टोला अररिया तथा महातम बिन चटिया बिनटोली के है.
मिली जानकारी के अनुसार चटिया बिनाटोली के सुरेंद बिन के पुत्री की बारात माझा गोपालगंज से आयी थी. बारात लगने के बाद नाच प्रोग्राम में नर्तकी द्वारा डांस किया जा रहा था. नाच में पसंदीदा ठुमके पर खुशी में दनादन गोलियां चलने लगी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. घायल में दो बारात है तथा एक स्थानीय ग्रामीण शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










