शादी समारोह में जब स्टेज पर चढ़कर बार डांसर संग युवक लगाने लगा ठुमके, तभी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2018 4:47 PM
मोतिहारी : बिहारमें पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक शादी समारोह के दौरान बारडांसर पर फायरिंगकियेजाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ये पूरा मामला मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मोहमदपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, यहां एक बरात आयी थीऔर बरातियों के मनोरंजन के लिए आर्केेस्ट्राकाआयोजन किया गया था. आर्केस्ट्रा के […]
मोतिहारी : बिहारमें पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक शादी समारोह के दौरान बारडांसर पर फायरिंगकियेजाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ये पूरा मामला मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मोहमदपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, यहां एक बरात आयी थीऔर बरातियों के मनोरंजन के लिए आर्केेस्ट्राकाआयोजन किया गया था. आर्केस्ट्रा के दौरान उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब स्टेज पर डांस कर लोगों का मनोरंजन कर रही बार बाला के ऊपर भीड़ से निकल एक शख्स ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक,गोली बारबालाको छूकर निकल गयीऔर मुजफ्फरपुर के किसी निजी अस्पताल मेंउसका इलाज कराया जा रहा है.
शादी समारोह में दौरान हुई फायरिंग की इस घटना ने सबको सन्न कर दिया और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि गोली बारडांसर के कान से निकल कर गुजर गयी औरवह घायल हो गयी. इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें आर्केस्ट्रा के दौरान बारडांसर स्टेज पर भोजपुरी गीतों पर डांस कर लोगोंका मनोरंजन कर रहीहै, तभी एक शख्स स्टेज पर चढ़ कर उसके साथ डांस करने लगा. जिसके बाद इसे लेकर विवाद हुआ और बीच में ही एक शख्स ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी.
हालांकि, फायरिंग की इस घटना में बारडांसर बाल-बाल बच गयी और गोली उसके कान को छू कर निकल गयी. फायरिंग के बाद नर्तकी को चुपके से मुजफ्फरपुर के किसी निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










