Anupama Spoiler: अंश को मिला प्रेरणा का प्यार, ईशानी ने इस शख्स से कही दिल की बात, शुरू हुईं 2 लव स्टोरी

Updated:
विज्ञापन

अंश और प्रेरणा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ के नए एपिसोड में राही और अनुपमा के रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा. वहीं अंश और प्रेरणा के बीच प्यार की शुरुआत होगी. दूसरी ओर ईशानी भी बंकू से अपने दिल की बात कह देगी.

विज्ञापन

Anupama Spoiler: शो ‘अनुपमा’ के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, राही को समय पर दवा लेने और डॉक्टर की सलाह मानने के लिए कहती है. यह सुनकर राही भावुक हो जाती है और अनुपमा को गले लगा लेती है. हालांकि अगले ही पल उसे प्रेम की याद आती है और वह वहां से चली जाती है. राही को पता चलता है कि प्रेम दवा देकर कहीं चला गया है. वह परेशान होकर उसे ढूंढ़ती है. बाद में जब दोनों मिलते हैं तो प्रेम अपनी नाराजगी जाहिर करता है. उसे लगता है कि राही और अनुपमा के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

नई लव स्टोरी की शुरुआत

राही प्रेम को समझाती है कि वह अनुपमा को छोड़कर उसी के पास वापस आई है. बातचीत के दौरान दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर होती हैं और प्रेम राही से माफी मांगता है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. दूसरी ओर अनुपमा और दिग्विजय को राहत मिलती है क्योंकि फूड कार्निवल के लिए उनका फॉर्म दोबारा जमा हो जाता है. दोनों उम्मीद करते हैं कि इस बार उन्हें अपने सपने को पूरा करने का मौका मिलेगा. इसी बीच अंश अपनी दोस्त प्रेरणा के सामने अपने दिल की बात रख देता है. पहले तो प्रेरणा हैरान रह जाती है, लेकिन बाद में वह अंश के प्यार को स्वीकार कर लेती है.

ईशानी ने भी किया प्यार का इजहार

शो में एक और रोमांटिक मोड़ तब आता है जब ईशानी, बंकू के सामने अपने प्यार का इजहार कर देती है, बंकू यह सुनकर चौंक जाता है और दोनों के स्टेटस के अंतर को लेकर चिंता जताता है. ईशानी साफ कहती है कि उसे समाज या स्टेटस की परवाह नहीं है. हालांकि बंकू इस रिश्ते को लेकर असमंजस में नजर आता है. तभी वहां अनुपमा और दिग्विजय पहुंच जाते हैं.

यह भी पढ़ें- 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola